Sukhdev Bhagat Bhilai Visit: सुखदेव भगत आज लेंगे संगठन की बैठकें

Sukhdev Bhagat Bhilai Visit: सुखदेव भगत आज लेंगे संगठन की बैठकें

रायपुर, 27 नवम्बर। Sukhdev Bhagat Bhilai Visit: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज वे भिलाई जाएंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के साथ ही अलग-अलग नगरीय निकाय क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुखदेव भगत दोपहर 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में वे कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे और उन्हें संबोधित कर आगामी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

सभी कार्यक्रमों के बाद सुखदेव भगत शाम 7:25 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्य खबर