Dhamtari Shashikant Bharat: CM साय ने शशिकांत की मदद की… इलाज के लिए 4 लाख मंजूर

Dhamtari Shashikant Bharat: CM साय ने शशिकांत की मदद की… इलाज के लिए 4 लाख मंजूर

धमतरी, 10 सितम्बर। Dhamtari Shashikant Bharat: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के जरिए शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और उनसे फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम AIIMS रायपुर में भर्ती कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

2016 के हादसे के बाद बिगड़ी थी तबीयत

शशिकांत वर्ष 2016 में हुए सड़क हादसे के बाद से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। हादसे के बाद सर्वाइकल की समस्या के चलते उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी।

लंबे समय तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। अब AIIMS रायपुर में विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

शशिकांत ने CM साय का जताया आभार

मुख्यमंत्री से बातचीत और तत्काल मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना, AIIMS में इलाज की व्यवस्था कराना और 4 लाख रुपये की सहायता देना उनके और परिवार के लिए बड़ा संबल है।

राज्य खबर