Dongargarh News: ATM तोड़ने छीनी-हथौड़ी लेकर पहुंचा चोर… कैश निकालने से पहले पुलिस ने दबोचा

Dongargarh News: ATM तोड़ने छीनी-हथौड़ी लेकर पहुंचा चोर… कैश निकालने से पहले पुलिस ने दबोचा

डोंगरगढ़, 15 सितंबर। Dongargarh News: शहर के बस स्टैंड स्थित SBI ATM बूथ में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक आरोपी छीनी और हथौड़ी लेकर ATM बूथ में घुसा और मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश करने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई और पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। सबसे पहले उसने CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उसने छीनी और हथौड़ी से ATM मशीन के बाहरी हिस्से पर वार करना शुरू कर दिया।

लगातार प्रहार से ATM का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन आरोपी मशीन के अंदर रखी नकदी तक पहुंच पाता, उससे पहले ही आसपास के लोगों को उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण ATM में रखी नकदी चोरी होने से बच गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही ATM बूथ को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने चोरी की योजना कैसे बनाई थी और क्या वह पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है।

National