Ganesh Visarjan Security Plan: रायपुर में गणेश विसर्जन को लेकर कड़ी सुरक्षा… भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

Ganesh Visarjan Security Plan: रायपुर में गणेश विसर्जन को लेकर कड़ी सुरक्षा… भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

रायपुर, 24 सितम्बर। Ganesh Visarjan Security Plan: गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर रायपुर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। शहर में विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने निर्धारित स्थानों पर व्यवस्था की है। खारून नदी, तेलीबांधा और बूढ़ातालाब में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की गई है।

महादेव घाट में विशेष इंतजाम

महादेव घाट विसर्जन कुंड में सुरक्षा के लिए गोताखोर, एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल भी तैयार रहेगा।

भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

विसर्जन झांकियों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी और मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों और झांकी मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की अपील की है।

राज्य खबर