नई दिल्ली, 02 सितम्बर। Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 2 सितंबर को दोनों की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,855 सस्ता होकर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी ₹2,059 सस्ती होकर करीब ₹2.28 लाख प्रति किलो हो गई है। इस तरह सिर्फ दो दिनों में चांदी करीब ₹9 हजार और सोना करीब ₹4,500 तक सस्ता हो चुका है।
बाजार पर कई कारणों का असर
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों पर दबाव के पीछे कई कारण हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान तनाव जैसे वैश्विक घटनाक्रम शामिल हैं।
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी से पहले 24, 22 और 18 कैरेट के रेट जरूर जांच लें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क की जानकारी भी लें। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर देखें, ताकि शुद्धता को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।


