Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी… बडगाम में एक आतंकी ढेर

Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी… बडगाम में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर, 04 सितम्बर। Jammu & Kashmir: बडगाम जिले के अशदार गली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जवानों ने जब आतंकियों को चुनौती दी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। उसके पास से AK-47 राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। घने जंगल, ऊंचे पहाड़ी इलाके और खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजकर इलाके की घेराबंदी और मजबूत की गई है।

यह ऑपरेशन बडगाम के ऊंचे पहाड़ी और जंगली इलाकों में कई दिनों से चल रहे घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के बाद शुरू हुआ। 10 पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG और CRPF की संयुक्त टीम अभियान में शामिल है। फिलहाल अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन जारी है।

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

मुठभेड़ के बीच जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अगले आदेश तक आम लोगों और पर्यटकों को दूधपथरी और यूसमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाने से मना किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Breaking News