झारखंड, 05 अगस्त। Jharkhand News: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन पर बैठे है। पिछले 12 दिनों से धरना और सत्याग्रह पर बैठे छात्र अब 7 अगस्त को विधानसभा घेराव करेंगे। छात्र भर्ती प्रक्रिया की CBI जांच और कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने की खबर है। इसके बाद आंदोलन को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी बढ़ गई है।
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति गंभीर है और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हालांकि छात्र संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल आश्वासन से वे पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि जब तक CBI जांच और अन्य प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


