CG Teachers Protest: आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षकों का हल्ला बोल… नियमितीकरण की मांग

CG Teachers Protest: आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षकों का हल्ला बोल… नियमितीकरण की मांग

रायपुर, 05 अगस्त। CG Teachers Protest: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा शिक्षक और कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन पर उतर आए हैं। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हुए और नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से संविदा पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, दुर्ग में प्रदेशभर से पहुंचे स्पोर्ट्स टीचर्स ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर लंबित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रदेश में 3000 शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन उसमें व्यायाम शिक्षक (स्पोर्ट्स टीचर) का एक भी पद शामिल नहीं किया गया।

स्पोर्ट्स टीचर्स ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया गया है, ऐसे में व्यायाम शिक्षकों की अनदेखी समझ से परे है। उन्होंने सरकार से जल्द पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

 

राज्य खबर