नई दिल्ली, 14 अगस्त। JP Nadda Health Breaking: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
AIIMS में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल रही। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जेपी नड्डा को AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


