Mumbai Biker Death: बस्तर जा रही मुंबई की बाइकर की मौत… ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर

Mumbai Biker Death: बस्तर जा रही मुंबई की बाइकर की मौत… ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर

धमतरी, 12 अगस्त। Mumbai Biker Death: मुंबई से छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिद्धि 23 बाइकर्स के दल के साथ रायपुर से कांकेर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धमतरी के पास मरकाटोला घाट में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ मौजूद बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिद्धि मुंबई के कांदिवली की रहने वाली थीं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिद्धि का शव मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है।

Breaking News