PHE Transfer News: छत्तीसगढ़ के PHE विभाग में बड़ा फेरबदल… 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

PHE Transfer News: छत्तीसगढ़ के PHE विभाग में बड़ा फेरबदल… 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

रायपुर, 27 नवम्बर। PHE Transfer News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग के 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, तबादला किए गए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालना होगा। शासन ने इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

हालांकि, इस आदेश में एक विशेष छूट दी गई है। जनगणना कार्य और ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों पर यह तबादला आदेश लागू नहीं होगा।

विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नई पदस्थापना के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

राज्य खबर