Raipur News: रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई

Raipur News: रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर, 30 अगस्त। Raipur News: शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों की जांच के लिए रायपुर पुलिस ने एक साथ 30 स्पा सेंटरों पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15 पुलिस टीमों में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV रिकॉर्डिंग, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन, उम्र से संबंधित दस्तावेज, स्टाफ रजिस्टर और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की।

पुलिस जांच में डीडी नगर स्थित एलिना स्पा सेंटर और पंडरी के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटरों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी या किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राज्य खबर