Sports News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की शानदार जीत… उत्तराखंड को 5 विकेट से हराया

Sports News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की शानदार जीत… उत्तराखंड को 5 विकेट से हराया

रायपुर, 15 नवम्बर। Sports News: छत्तीसगढ़ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 में जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 5 विकेट से हरा दिया। टीम ने 198 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उत्तराखंड ने बनाए 197 रन

टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। अवनीश सुधा 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जगदीश सुचित ने 46 रन की पारी खेली। जेतस्वी जायसवाल और युवराज चौधरी ने भी 26-26 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से शुभम अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। सौरभ मजूमदार और संदीप वारियर को 1-1 सफलता मिली।

अजय मंडल और विकल्प तिवारी ने दिलाई जीत

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम को अजय मंडल ने 66 रन की शानदार पारी खेलकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, कप्तान विकल्प तिवारी ने महज 17 गेंदों में 50 रन जड़कर मुकाबले का रुख छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ दिया। राहुल प्रधान ने 25 रन बनाए, जबकि शशांक चंद्राकर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

उत्तराखंड की ओर से आकाश मधवाल और अग्निवेश ने 2-2 विकेट हासिल किए। छत्तीसगढ़ ने 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

स्पोर्ट