Tamannaah Bhatia Mahakal Darshan: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia Mahakal Darshan: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं तमन्ना भाटिया

उज्जैन, 31 अक्टूबर। Tamannaah Bhatia Mahakal Darshan: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुबह की पावन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

भस्म आरती के दौरान तमन्ना भाटिया नंदी हॉल की प्रथम पंक्ति में बैठीं और पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अभिनेत्री और उनके परिवार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

तमन्ना बोलीं- जय महाकाल

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में तमन्ना भाटिया ने कहा, “जय महाकाल! सुबह की पावन भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। परिवार के साथ यहां आकर बेहद खुश हूं।” उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था भी व्यक्त की।

पहले भी कर चुकी हैं बाबा महाकाल के दर्शन

गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया इससे पहले भी कई बार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद ले चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री के परिवार के साथ मंदिर पहुंचने की खबर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

National