रायपुर, 26 नवम्बर। Transfer News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से हुए स्थानांतरण और अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन के बाद यह बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत रायपुर शहर के साथ अभनपुर, खोरपा, धरसींवा और खरोरा तहसीलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) और राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा बनाया गया है।
वहीं सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर, ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
प्रशासनिक फेरबदल के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। इस बदलाव का उद्देश्य जिले में राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करना और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाना है।


