CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव… 8 IAS और 19 राज्य सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव… 8 IAS और 19 राज्य सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़, 08 जुलाई। CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और नगर निगम आयुक्तों की नई पदस्थापना की गई है।

8 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार रिमिजियस एक्का को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का CEO, सुरुचि सिंह को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी का CEO बनाया गया है।

इसी क्रम में एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का भी तबादला

IAS अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के अनुसार इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं, राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय, भारती चंद्राकर को मार्कफेड, दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन और नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

जिला पंचायतों में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिला पंचायतों के CEO की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। गोकुल राम राबटे को मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को बलरामपुर-रामानुजगंज और अभिषेक कुमार गुप्ता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का जिला पंचायत CEO बनाया गया है।

वहीं प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शशांक पांडेय को रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम आयुक्तों और अन्य पदों पर भी बदलाव

सरकार ने नगर निगमों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई नियुक्तियां की हैं। अरुण कुमार वर्मा को धमतरी नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं ऋषिकेष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विनय कुमार पोयाम को जांजगीर-चांपा जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रिया गोयल को भू-अभिलेख का अपर आयुक्त, योगेंद्र श्रीवास को कोरिया जिला पंचायत CEO और अतुल विश्वकर्मा को भू-अभिलेख का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं रामप्रसाद आंचला को कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय, जीआर मरकाम को राजनांदगांव नगर निगम और विजयेंद्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

Breaking News राज्य खबर