Chhattisgarh assembly Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक… सीएम साय ने स्पीकर रमन सिंह से की मुलाकात

Chhattisgarh assembly Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक… सीएम साय ने स्पीकर रमन सिंह से की मुलाकात

रायपुर, 13 जुलाई। Chhattisgarh assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के शुभारंभ से पहले सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और विभिन्न चर्चाओं के समय निर्धारण को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन की गरिमा बनाए रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा कराने पर जोर दिया।

वहीं, विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य खबर