रायपुर, 25 अगस्त। Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। पाटन में अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ हुई ED कार्रवाई का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक तंज कसा।
भूपेश बघेल ने कहा, “मैंने तो चैतन्य को नेता नहीं बनाया, लेकिन अमित शाह ने इसे नेता बना दिया है।” उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
ED कार्रवाई के बाद चर्चा में आए चैतन्य
चैतन्य बघेल लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। हालांकि, जुलाई 2025 में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद उनका नाम राजनीतिक चर्चा में आ गया।
इसी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने अपने पुराने राजनीतिक अंदाज में केंद्र सरकार और अमित शाह पर निशाना साधा।
पाटन की मिट्टी और राजनीतिक विरासत का जिक्र
जन्मदिन कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने पाटन की मिट्टी, यहां की माताओं और आजादी की लड़ाई का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने चैतन्य बघेल का भी उल्लेख किया और ED की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक तंज कसा।


