Cyclone Murasu Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज… तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Cyclone Murasu Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज… तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर, 02 नवम्बर। Cyclone Murasu Alert: चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में बदलाव के चलते रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है।

मौसम