Bal Vivah Mukt Bharat: आज से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

Bal Vivah Mukt Bharat: आज से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

रायपुर, 27 नवम्बर। Bal Vivah Mukt Bharat: छत्तीसगढ़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान शुरू होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग 27 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस कार्यक्रम के साथ ही ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना किया जाएगा और 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करना, इस कुप्रथा को रोकने के लिए समाज की भागीदारी बढ़ाना और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

राज्य खबर