CG UCC: छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर 27 अगस्त को बड़ी बैठक

CG UCC: छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर 27 अगस्त को बड़ी बैठक

रायपुर, 25 अगस्त। CG UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य UCC के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर व्यापक चर्चा करना और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सुझाव प्राप्त करना है।

सभी वर्गों के सुझाव लेने पर जोर

सरकार की ओर से सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों को इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

UCC जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य संगठनों को अलग-अलग चरणों में चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सुझावों के आधार पर तैयार होगा प्रारूप

बैठकों और चर्चाओं से प्राप्त सुझावों के साथ विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया जाएगा। इसके आधार पर प्रस्तावित UCC प्रारूप को व्यावहारिक और व्यापक स्वरूप देने को लेकर मंथन होगा।

राज्य खबर