रायपुर, 24 नवम्बर। CM Sai Durg Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाने का उद्घाटन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के रिसाली में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित साइबर थाने का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 और भिलाई सेक्टर-2 में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे खुर्सीपार के आईटीआई मैदान और शाम 3:35 बजे भिलाई-3 के मंगल भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के बाद वे शाम 4:55 बजे रायपुर लौटेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री रात 9:35 बजे रायपुर के खालसा स्कूल परिसर में आयोजित नगर कीर्तन, शोभायात्रा और गुरु पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।


