रायपुर, 29 नवम्बर। CM Sai Surguja Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर में आयोजित पांच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के साथ कई आयोजनों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अंबिकापुर के सरगांव वाटर पार्क ओपन थिएटर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री राजमोहिनी देवी भवन पहुंचेंगे। यहां वे संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। राजधानी में शाम 6 बजे एक निजी होटल में आयोजित CODECON कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
वहीं, शाम 7:20 बजे मुख्यमंत्री एसबीआईएमएस, मोवा पहुंचेंगे। यहां वे ‘Tarang 2.0 – State Youth Medical Fest 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इस तरह मुख्यमंत्री का आज का दिन सरगुजा और रायपुर के पांच कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।


