Jashpur News: शिक्षा विभाग में हड़कंप… बीईओ समेत तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Jashpur News: शिक्षा विभाग में हड़कंप… बीईओ समेत तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

जशपुर, 10 सितम्बर। Jashpur News: जिले के फरसाबहार विकासखंड के शिक्षा विभाग में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर रोहित व्यास ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) को ऑफिस अटैच कर दिया है, जबकि विकासखंड संसाधन केंद्र (BRC) के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

तीनों अधिकारियों पर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला पंचायत CEO अभिषेक सिंह की अगुवाई में जांच टीम गठित की थी।

जांच टीम ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर BEO और ABEO को ऑफिस अटैच करने और BRC को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

राज्य खबर