रायपुर, 27 जुलाई। IFS Officers Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने राज्य में पदस्थ सात भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कुल सात भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें वर्ष 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े शामिल हैं।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


