Mirzapur The Movie Box Office: मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम… 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Mirzapur The Movie Box Office: मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम… 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

मुंबई, 07 सितम्बर। Mirzapur The Movie Box Office: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को पहले दो दिनों के मुकाबले ज्यादा कमाई की। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शनिवार को कमाई बढ़कर 32 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

रविवार की कमाई में आई तेजी के बाद फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज 6.25 करोड़ रुपये दूर है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए चौथे दिन फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म को ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का भी फायदा मिलता नजर आ रहा है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और शुरुआती तीन दिनों के कलेक्शन ने इसकी मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन के साथ जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, सोनल चौहान, कुलभूषण खरबंदा, हर्षिता गौर और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब सभी की नजर चौथे दिन के कलेक्शन और फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री पर है।

Trending