PM Modi: PM मोदी ने आधी रात कहा ‘Thank You Friends’

PM Modi: PM मोदी ने आधी रात कहा ‘Thank You Friends’

नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक को लेकर आधी रात जारी किए गए वीडियो संदेश को देशभर में व्यापक प्रतिक्रिया मिली है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया। वीडियो को मिले इस जबरदस्त समर्थन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं और देशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

अपने नए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधी रात साझा किए गए वीडियो पर लोगों ने जिस तरह सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अपने सुझाव दिए, उससे जनता के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, ”आपका दोस्त यूँ ही बना रहे, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

गौरतलब है कि एक दिन पहले जारी किए गए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में पेपर लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए इसके खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही थी। उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सजा और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था का उल्लेख किया था।

इसी क्रम में पेपर लीक से जुड़े नए मसौदा विधेयक को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि नए कानून का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

National