रायपुर, 11 सितम्बर। Railway Update: अगर आप छत्तीसगढ़ से पुरी या भुवनेश्वर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ट्रेन पकड़ने से पहले उसकी टाइमिंग जरूर चेक कर लें। रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई टाइमिंग अलग-अलग ट्रेनों के लिए 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगी।
ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से जारी नई समय-सारणी के मुताबिक कुछ ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक बदलाव किया गया है। वहीं सूरत-पुरी एक्सप्रेस के लिए नया समय निर्धारित किया गया है।
बदली हुई टाइमिंग एक नजर में
18478 उत्कल एक्सप्रेस: 3:25 की जगह 3:35 बजे — 10 मिनट बदलाव
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 10:00 की जगह 10:45 बजे — 45 मिनट बदलाव
20917 इंदौर-पुरी हमसफर: 6:45 की जगह 7:00 बजे — 15 मिनट बदलाव
12145 LTT-पुरी एक्सप्रेस: 6:35 की जगह 6:45 बजे — 10 मिनट बदलाव
20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 6:40 की जगह 6:45 बजे — 5 मिनट बदलाव
12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 8:05 की जगह 8:35 बजे — 30 मिनट बदलाव
20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस: 2:40 की जगह 3:05 बजे — 25 मिनट बदलाव
22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस: नया समय दोपहर 3:05 बजे
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 2:40 की जगह 3:05 बजे — 25 मिनट बदलाव
12879 LTT-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 7:00 की जगह 7:15 बजे — 15 मिनट बदलाव
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे की बदली हुई टाइमिंग को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर जांच लेना चाहिए। समय में बदलाव की जानकारी नहीं होने पर ट्रेन छूटने की परेशानी हो सकती है।


