Road Accident News: मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा… 8 की मौत

Road Accident News: मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा… 8 की मौत

डबरा, 18 अगस्त। Road Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर देर रात मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी है, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा रात करीब 12 बजे छमका के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूर धान की रोपाई के लिए डबरा क्षेत्र के चनोर इलाके में आए थे। काम पूरा करने के बाद सभी मजदूर लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई और वह पलट गया।

मौके पर मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर समेत आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। मृतकों में कुछ की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Breaking News