Marriage Fraud News: लुटेरी दुल्हन का खेल… शादी के तीन दिन बाद गहने लेकर हुई फरार

Marriage Fraud News: लुटेरी दुल्हन का खेल… शादी के तीन दिन बाद गहने लेकर हुई फरार

सीहोर, 08 जुलाई। Maeeige Fraud News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी तहसील के भेरूंदा क्षेत्र से कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दलाल के माध्यम से तय कराई गई शादी के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता घर में रखे कीमती गहने लेकर चली गई।

पीड़ित दूल्हे के परिजनों के अनुसार, एक दलाल ने शादी कराने का भरोसा दिलाकर रिश्ता तय कराया था। विवाह के बाद परिवार ने नई दुल्हन का स्वागत किया, लेकिन तीन दिन बाद वह कथित तौर पर घर से जेवर लेकर लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत भेरूंदा थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस से अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार मंगलवार को सीहोर में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा। यहां अधिकारियों को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई।

फिलहाल, मामले की जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

क्राइम न्यूज