कवर्धा में सीएम विष्णु देव साय ने किया भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन

कवर्धा में सीएम विष्णु देव साय ने किया भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन

कवर्धा, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित भाजपा के नए दो मंजिला जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय में लिफ्ट निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को भवन की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती से ही जनसेवा के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्य खबर