CG AAP Social Media Coordinator: छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को AAP ने दी नई जिम्मेदारी

CG AAP Social Media Coordinator: छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को AAP ने दी नई जिम्मेदारी

रायपुर, 13 सितम्बर। CG AAP Social Media Coordinator: आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को डिजिटल स्तर पर और मजबूत करने के लिए 21 राज्यों में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की इस नई व्यवस्था के तहत अन्यतम शुक्ला छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया विभाग का काम संभालने के साथ ही राष्ट्रीय टीम के साथ भी काम करेंगे। इससे प्रदेश में पार्टी की डिजिटल गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया कैंपेन में भी उनकी भूमिका बढ़ेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अन्यतम शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज लोगों तक अपनी बात पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को सामने रखने का अहम माध्यम बन चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम छत्तीसगढ़ के साथ देशभर में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम काम करेगी।

 

राज्य खबर