CG News: छत्तीसगढ़ में 29 आबकारी आरक्षकों की नियुक्ति रद्द

CG News: छत्तीसगढ़ में 29 आबकारी आरक्षकों की नियुक्ति रद्द

छत्तीसगढ़, 22 जुलाई। CG News: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने तय समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 चयनित आबकारी आरक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी है। इन अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के लिए विभाग की ओर से तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया।

जानकारी के अनुसार, आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति और पदस्थापना आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे। इसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में जॉइनिंग करने के निर्देश दिए गए थे।

विभाग ने जॉइनिंग के लिए अभ्यर्थियों को तीन अवसर दिए। अंतिम मौका 9 जून तक दिया गया था, लेकिन 29 अभ्यर्थियों ने इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके चलते आबकारी आयुक्त कार्यालय ने उनकी नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

अब इन रिक्त पदों को विभागीय नियमों के अनुसार भरा जाएगा। नियमों के तहत वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को मौका दिया जा सकता है या फिर नई भर्ती प्रक्रिया के जरिए पदों को भरा जा सकता है।

राज्य खबर