Raipur News: CM विष्णुदेव साय से मिले UPSC चयनित युवा… जनसेवा को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Raipur News: CM विष्णुदेव साय से मिले UPSC चयनित युवा… जनसेवा को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 22 जुलाई। Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा समाज और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में अधिकारियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

सीएम साय ने चयनित अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें जनता की सेवा का जो अवसर मिला है, उसका उपयोग आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि युवा अधिकारी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने वाले युवाओं की जिम्मेदारी जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की होती है।

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया।

मुलाकात के दौरान सुष्मिता सिंह, वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, रौनक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अंकित सकनी, डायमंड ध्रुव और संजय डहरिया सहित चयनित अभ्यर्थियों के परिजन भी मौजूद रहे।

राज्य खबर