Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए खास ई-बस…!

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए खास ई-बस…!

रायपुर, 26 अगस्त। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बसों के रूट और संचालन की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में ऐसे रूट तय करने पर चर्चा हुई, जहां महिलाओं को आने-जाने में ज्यादा सुविधा मिल सके।

चार शहरों को मिली 240 ई-बसें

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा के लिए कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। इन बसों के संचालन से इन शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

रूट और चार्जिंग स्टेशन होंगे तय

अब बसों के रूट, बस स्टॉप, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी है। अधिकारियों की ओर से इन सभी व्यवस्थाओं की योजना तैयार की जा रही है। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं आवागमन करती हैं। ई-बस सेवा शुरू होने के बाद रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन का सफर ज्यादा सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

राज्य खबर