Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर… अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर… अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 30 जुलाई। Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल-ओडिशा के ऊपर बने मौसम तंत्र के प्रभाव से रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं और डैमों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच एक परिवार बाढ़ के पानी में फंस गया था। सूचना मिलने पर नगर सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चार दिन पहले नाले में बहे दंपती के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रदेश के कई जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिकासार और सोंढूर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने डैम के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात भी देखने को मिल रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों को पार नहीं करने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मौसम