Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में चमके अनिमेष कुजूर… 200 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में चमके अनिमेष कुजूर… 200 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

जशपुर, 30 जुलाई। Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्लासगो में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने डेब्यू को यादगार बनाते हुए 20.46 सेकंड का समय दर्ज किया।

अनिमेष का प्रदर्शन सभी हीट्स के खिलाड़ियों में सातवां सबसे तेज रहा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार शीर्ष 16 धावकों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जिसमें अनिमेष ने अपना स्थान पक्का कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के इस उभरते एथलीट की उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और देशवासियों को अब सेमीफाइनल और संभावित फाइनल में उनसे पदक की उम्मीद है।

अनिमेष कुजूर ने अपनी तेज रफ्तार और दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि भारतीय एथलेटिक्स में नई प्रतिभाएं लगातार उभर रही हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अपने पहले ही अभियान में सेमीफाइनल तक पहुंचकर उन्होंने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अब उनकी नजर सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतने पर होगी।

स्पोर्ट