Guest Teacher Protest: 22 दिन से धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों का टेंट हटाया

Guest Teacher Protest: 22 दिन से धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों का टेंट हटाया

दुर्ग, 23 जुलाई। Guest Teacher Protest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए धरना स्थल से टेंट हटाकर जब्त कर लिया। हालांकि, अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि टेंट हटाने से उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा और वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जानकारी के अनुसार, हिंदी भवन के सामने अतिथि शिक्षक लंबे समय से संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। दिन में पुलिस और प्रशासन की ओर से धरना समाप्त करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद जब प्रदर्शन जारी रहा तो देर रात पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचकर टेंट हटाने की कार्रवाई की।

अतिथि शिक्षक लंबे समय से संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान काम के लिए समान वेतन और मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार से कई बार मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

राज्य खबर