Parliament Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू… 25 दिनों में होंगी 19 बैठकें

Parliament Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू… 25 दिनों में होंगी 19 बैठकें

नई दिल्ली, 20 जुलाई। Parliament Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू। 13 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सरकार इस दौरान 7 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। वहीं, विपक्ष ने नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।

सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को बुलाए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने नाराजगी जताते हुए वॉकआउट किया था। इससे सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के संकेत मिल रहे हैं।

इन मुद्दों पर हो सकता है जोरदार हंगामा

विपक्ष नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन नीति और विदेश नीति से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है। वहीं, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

इसके अलावा सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् विधेयक पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

National