Ramayan Movie First Song: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज… अरिजीत-श्रेया की आवाज में ‘जय जय राम’

Ramayan Movie First Song: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज… अरिजीत-श्रेया की आवाज में ‘जय जय राम’

मुंबई, 14 सितम्बर। Ramayan Movie First Song: गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस गाने के साथ ही फिल्म की म्यूजिक जर्नी भी शुरू हो गई है।

ए.आर. रहमान ने दिया संगीत

‘जय जय राम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने में आरती के आध्यात्मिक भाव के साथ सिनेमैटिक संगीत का मेल देखने को मिलता है।

गाने के बोल भगवान राम की करुणा, रक्षा और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं। बार-बार राम नाम का स्मरण इसे भक्तिमय माहौल देता है।

‘सिया राम’ पोस्टर के बाद रिलीज हुआ गाना

‘जय जय राम’ से पहले मेकर्स ने ‘सिया राम’ पोस्टर जारी किया था। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता के रूप में नजर आए थे। पोस्टर के बाद अब गाने की रिलीज ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और लारा दत्ता समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

‘रामायण पार्ट 1’ भारत में 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब ‘जय जय राम’ की रिलीज के साथ मेकर्स ने प्रमोशन कैंपेन को अगले चरण में पहुंचा दिया है।

Trending