Virat-Anushka: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे वृंदावन… प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Virat-Anushka: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे वृंदावन… प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

वृंदावन, 22 जुलाई। Virat-Anushka: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने राधा केलि कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विराट कोहली इससे पहले आईपीएल 2026 के समापन के बाद भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताब अपने नाम किया था।

तस्वीर में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम पहुंचे थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए फेस मास्क लगाए हुए थे।

आश्रम से बाहर निकलते समय विराट और अनुष्का के हाथों में प्रसाद दिखाई दिया। दोनों ने कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर आश्रम से बाहर आए। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दर्शन के दौरान अनुष्का शर्मा सफेद सलवार-सूट में नजर आईं,  वही विराट कोहली कैजुअल लुक में दिखाई दिए। वृंदावन में दोनों को देखकर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और लोगों ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की।

स्पेशल