छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिव बदले गए… नई टीम को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिव बदले गए… नई टीम को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 20 नवम्बर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से मुक्त कर नॉर्थ ईस्ट राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में नई प्रभारी सचिवों की टीम काम करेगी।

वहीं, संगठनात्मक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के नेताओं को दूसरे राज्यों में भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है, जबकि नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के नेता देवेंद्र यादव को गुजरात PCC के प्रभारी सचिव पद से हटा दिया गया है।

कांग्रेस के इस फेरबदल को प्रदेश संगठन में नई टीम के साथ कामकाज आगे बढ़ाने और दूसरे राज्यों में छत्तीसगढ़ के नेताओं की भूमिका बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

 

News and Politics