Azam Khan Bail: आजम खान की जेल से रिहाई… बेटे ने कहा- टाइगर इज बैक

Azam Khan Bail: आजम खान की जेल से रिहाई… बेटे ने कहा- टाइगर इज बैक

गाजियाबाद, 19 नवम्बर। Azam Khan Bail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान लंबे इंतजार के बाद गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा- ‘टाइगर इज बैक।’

आजम खान की रिहाई के लिए उनके वकीलों ने गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में आवेदन दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अदालत ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। इसके बाद बुधवार शाम उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आने पर आजम खान के दोनों बेटे उन्हें लेने पहुंचे थे। रिहाई के बाद आजम खान अपने बेटों के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को गिरफ्तार किया था। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं का है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अंतरिम जमानत दी थी। वहीं, ED ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। गुरुवार, 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रिहाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, हालांकि ED की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित है।

National