Viral Photos: CM साय से मंत्रियों तक का दिखा 80s वाला अंदाज… AI ट्रेंड हुआ वायरल

Viral Photos: CM साय से मंत्रियों तक का दिखा 80s वाला अंदाज… AI ट्रेंड हुआ वायरल

रायपुर, 10 सितम्बर। Viral Photos: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा 1980s Retro AI Trend अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर साय कैबिनेट के कई मंत्रियों की तस्वीरें AI की मदद से 80 के दशक के रेट्रो अंदाज में तैयार की जा रही हैं।

इन AI तस्वीरों में आज के नेताओं का लुक पूरी तरह 80s स्टाइल में नजर आ रहा है। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, कैमरा इफेक्ट और रेट्रो बैकग्राउंड के जरिए तस्वीरों को उस दौर का लुक दिया गया है। यानी चेहरे आज के नेताओं के हैं, लेकिन अंदाज पूरा 80 के दशक वाला है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद आ रहा ट्रेंड

सामान्य तस्वीरों को रेट्रो लुक में बदलने वाला यह AI ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के नेताओं की तस्वीरें भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनने के बाद यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और इन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। AI के जरिए नेताओं के पुराने दौर वाले अंदाज को क्रिएटिव तरीके से पेश किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की सियासत में भी अब 80s Retro का तड़का देखने को मिल रहा है।

Trending