Breaking News: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल… झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Breaking News: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल… झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

झांसी, 29 जुलाई। Breaking News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, किरण सिंहदेव मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को अचानक कट मार दिया। वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। जोरदार टक्कर के कारण किरण देव की कमर में चोट आई है, जिससे उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के समय कार में मौजूद उनके पीएसओ, पीए और चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं, उनके काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Breaking News