Film Kali Kheti: बस्तर की बेटी सना खान की बॉलीवुड में एंट्री…

Film Kali Kheti: बस्तर की बेटी सना खान की बॉलीवुड में एंट्री…

जगदलपुर, 21 नवम्बर। Film Kali Kheti: बस्तर की प्रतिभाएं अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं। जगदलपुर की बेटी सना खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए बॉलीवुड फिल्म ‘काली खेती’ का निर्माण किया है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही बस्तर के दर्शकों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। शुरुआती प्रतिक्रिया में स्थानीय दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है।

जगदलपुर से बॉलीवुड तक का सफर

सना खान जगदलपुर के हाट कचौरा निवासी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेशनल काजिम रजा खान की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘काली खेती’ के जरिए बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फिल्म का लेखन और निर्देशन हारिज इम्तियाज खान ने किया है।

बस्तर जैसे क्षेत्र से निकलकर किसी बेटी का बॉलीवुड में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखना स्थानीय लोगों के लिए खास उपलब्धि है। सना की इस पहल से क्षेत्र की प्रतिभाओं को बड़े मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद भी जगी है।

स्थानीय दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के बाद बस्तर के दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी सामने आई है। फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और निर्माण को लेकर दर्शक अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

सना खान की यह पहल उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों में रहते हुए फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

स्पेशल