रायपुर, 22 नवम्बर। Nursing Admission: छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में इस वर्ष बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। प्रदेश में अब भी 6066 सीटों पर विद्यार्थियों का इंतजार है। इन खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग यानी मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।
इस काउंसिलिंग में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। अभ्यर्थी 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
काउंसिलिंग के जरिए खाली रह गई सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।


