रायपुर, 20 नवम्बर। CM VishnuDeo Sai Delhi Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम में शिरकत कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।


